Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शाखा संगम उत्सव का हुआ आयोजन

शाखा संगम उत्सव का हुआ आयोजन

0

अंबेडकर नगर। जिले मुख्यालय के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में नगर श्रवण धाम शाखा संगम उत्सव का आयोजन किया गया।स्वयं सेवकों को विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ हर्षवर्धन ने  संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अयोध्या से लंका तक की यात्रा किया समाज को इकट्ठा करके संगठन खड़ा किया। आदि गुरु शंकराचार्य ने केरल के काल्डी नामक स्थान पर जन्म लेकर पूरे देश की यात्रा किया और समाज को इकट्ठा किया। धर्म संस्कृति की रक्षा की इसी प्रकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों से लगातार समाज का संगठन खड़ा किया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य किया, जिसकी व्यवस्था संघ संस्थापक ने दिया तंत्र के रूप में शाखा दिया मंत्र के रूप में प्रार्थना दिया। शाखा में जाकर व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रखता है, उक्त अवसर पर जिला प्रचारक शैलेंद्र जी,जिला कार्यवाह अखिलेश, नगर प्रचारक राज प्रताप ,नगर कार्यवाह संजीव आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version