Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेवरिया व सुल्तानपुर की घटना के विरोध में ब्रह्मण महासभा सेवा समित...

देवरिया व सुल्तानपुर की घटना के विरोध में ब्रह्मण महासभा सेवा समित ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन


अम्बेडकरनगर। देवरिया जिले में ब्राह्मण परिवार के पांच लोगों की हुई नृशंस हत्या वा सुल्तानपुर जिले में चिकित्सक की ,की गई बेरहमी से हत्या के विरोध में ब्राह्मण महासभा सेवा समित द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पण्डित हरिओम तिवारी व बार ऐशोसिएसन के अध्यक्षत संजय त्रिपाठी की अगवाई में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के निकट जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रर्दशन के उपरांत समित द्वारा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में अपर उपजिला अधिकारी को सौंपा गया। अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं वा उत्पीड़न चारों तरफ हो रहा। हर जगह ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है, उनकी पीड़ा को कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने सुल्तानपुर व जनपद देवरिया के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का तत्काल स्थानांतरण कराए जाने व दोषीयों को फास्ट्रैक कोर्ट के माध्यम से अतिशीघ्र सजा दिलाए जानें की मांग के साथ साथ मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवम परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक मदद एवं उनकी जमीन दिलाए जाने की मांग की है। संजय त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में ब्रह्मण समाज पर लगातार अत्याचार हो रहा है, शिकायत के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। यदि समाज इस पर अतिशीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो हम लोग प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे। इस दौरान वहां विपिन मिश्रा, राजू पांडे, सोनू मिश्रा, मंटू पांडे अरविंद मिश्रा, शेषनाथ त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, पंकज मिश्रा, आशुतोष तिवारी, संरक्षक ज्ञानेंद्र पांडे ज्ञानी, महेंद्र मिश्रा, रविकांत त्रिपाठी, रिंकू मिश्रा, सभासद अनिल मिश्रा, अंकुर तिवारी, अमित तिवारी, बंटी ,अभिनव त्रिपाठी, रंजन द्विवेदी , श्रीश तिवारी, जितेंद्र पांडे, विनोद तिवारी, कार्तिकेय द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, आलोक रंजन तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, निरंकार तिवारी, शिवेंद्र त्रिपाठी, शिवम पांडे, सत्यम त्रिपाठी, शुभम पांडे, सूरज तिवारी, मीरा पांडे, दयानंद पांडे , लालमणि पांडेय, हजारों संख्या में ब्राह्मण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments