Friday, March 6, 2026
HomeNewsधारदार हथियार से बालक की हत्या, जंगल में मिला शव, क्षेत्र में...

धारदार हथियार से बालक की हत्या, जंगल में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र में 14 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। उसका शव घर से एक किमी दूर बनमऊ जंगल में मिला। परिवारीजन ने बताया कि वह सोमवार सुबह 10 बजे भैंस बांधने के लिए बालक घर से निकला था। देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर के लोग उसे दोपहर से लेकर रात तक तलाश करते रहे। मगर, देर रात जंगल में शव मिलने के बाद लोगों में गुस्सा रहा।
बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बनमऊ के जंगल से सोमवार की रात को किशोर का लहूलुहान शव बरामद हुआ। जंगल से बालक के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। 14 वर्षीय बालक सुभाष थाना बाबा बाजार के बनमऊ गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments