Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अवैध तमंचा और कारतूस के गिरफ्तार हुए दोनो युवक भेजे गए जेल

अवैध तमंचा और कारतूस के गिरफ्तार हुए दोनो युवक भेजे गए जेल

0

अम्बेडकरनगर। मंगलवार की देर शाम महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर के निकट तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए दो युवकों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत महरुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से लोहरा बरामदपुर-पांती खंडजा मार्ग होते हुए सुखारीगंज-मंशापुर की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध असलहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बहदग्राम पांती के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अंकित वर्मा पुत्र त्रिभुवन वर्मा निवासी डोमापुर गड़ौरा, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर तथा राजू वर्मा पुत्र राजितराम वर्मा निवासी ग्राम पांती, थाना महरुआ, जनपद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंकित वर्मा के पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया, जबकि राजू वर्मा के पास से एक .315 बोर का जिंदा कारतूस मिला था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल संतोष यादव, कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता व मोहित चौरसिया शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version