Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याईको-टूरिज्म के रूप में विकसित होगा वनस्पति उद्यान, 2.5 करोड़ की परियोजना

ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित होगा वनस्पति उद्यान, 2.5 करोड़ की परियोजना


अयोध्या। कुमारगंज स्थित वनस्पति उद्यान को ईको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत इस कार्य को सीएनडीएस के माध्यम से कराया जाएगा। परियोजना के तहत उद्यान में मुख्य प्रवेश द्वार, हॉर्टिकल्चर क्षेत्र, बटरफ्लाई गार्डन, कैफेटेरिया और टिकट काउंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए वॉक-वे, विश्राम स्थल और गजेबो हट भी बनाए जाएंगे, जिससे आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि बटरफ्लाई गार्डन विशेष आकर्षण होगा, जहां विभिन्न प्रजातियों की तितलियां देखने को मिलेंगी। कैफेटेरिया और अन्य सुविधाओं से परिवारों और बच्चों के लिए यह स्थल और अधिक उपयोगी बनेगा।

इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। वनस्पति उद्यान का विकास अयोध्या को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ पर्यावरणीय पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments