Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिराश्रितों और राहगीरों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव शिविर...

निराश्रितों और राहगीरों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव शिविर शुरू


अयोध्या। कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को अलाव शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर निराश्रित, बेसहारा लोगों के साथ-साथ आने-जाने वाले मुसाफिरों को ठंड से बचाने के लिए प्रारंभ किया गया है।

शिविर के व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामानुज सिंह राम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतकाल में जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह पहल की गई है। रविवार सायं पांच बजे शुरू हुए अलाव शिविर के शुभारंभ अवसर पर सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी महाराज तथा सहादतगंज वार्ड के पार्षद संतोष सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और निराश्रित लोगों के साथ-साथ बेसहारा पशुओं के लिए अलाव जलाना पुण्य का कार्य है। वहीं पार्षद संतोष सिंह ने कहा कि उनके वार्ड में समाजसेवी रामानुज सिंह राम के सहयोग से लगातार अलाव की व्यवस्था की जा रही है, जिससे राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल रही है।

रामानुज सिंह राम ने बताया कि सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष शीतकाल में कंबल वितरण, अलाव जलाने और गरीबों की सेवा का कार्य निरंतर किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम की ओर से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती है, तो ट्रस्ट स्वयं प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने का कार्य करेगा, जिसकी शुरुआत रविवार से कर दी गई है।

कार्यक्रम में उपाध्याय जी, बहादुर सिंह, महामंत्री सुधा सिंह, सदस्य हेमंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, सालन अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र, रवि, बृजेंद्र सिंह, राजन गुप्ता सहित स्थानीय व्यवसायी विष्णु, यश, अनुराग (छोटकन), लक्ष्मण अनुराग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments