Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घाघरा में डूबे युवक का 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

घाघरा में डूबे युवक का 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

0
ayodhya samachar

◆ एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम लगातार कर रही थी तलाश


आलापुर अम्बेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल पंडित का पूरा गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम पुत्र मुकेश उम्र 22 साल कम्हरिया घाट स्थित मंदिर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में टेंट लगाने गया था। जहां पर सूरज ढलने के बाद वह सरयू नदी में स्नान करने चला गया। जहां पर स्नान करने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया था। मौके पर ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे प्रियांशु को काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं  चल पाया था।

थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि एसडीआरफ की दो टाइम लगातार कांबिंग कर रही थी । लगभग 48 घंटे के बाद शव बरामद सका । शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version