Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सरयू नदी में डूबे वृद्ध का शव तीसरे दिन बरामद

सरयू नदी में डूबे वृद्ध का शव तीसरे दिन बरामद

0

आलापुर, अम्बेडकर नगर। सरयू नदी में डूबे वृद्ध का शव तीसरे दिन मंगलवार को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नयागांव के पास नदी किनारे उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर औरांव गांव निवासी 56 वर्षीय रामअजोर रविवार को घर से सरयू नदी में स्नान करने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान चहोंड़ा घाट पर नदी किनारे उनका कपड़ा और चप्पल मिला, जिससे लोगों को आशंका हुई कि वह नदी में डूब गए हैं।

मामले की सूचना पर रितेश पांडे के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया। रविवार और सोमवार को लगातार तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिली। मंगलवार को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नयागांव के पास नदी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version