Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला 24 वर्षीय युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 24 वर्षीय युवक का शव

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मझुई नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय युवक का शव पाये जाने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। रविवार सुबह जैतपुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सेहरी गांव के निकट मझुई नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है जो खून से लथपथ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है इसके सिर पर चोट के निशान भी हैं जिससे  आशंका  व्यक्त की जा रही है किसी ने युवक की हत्या कर दी है फिलहाल पुलिस युवक के शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है लेकिन युवक का पहचान अभी तक नहीं हो पाया है जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के निशान है शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। जहां  शव बरामद हुआ है बगल से ही आजमगढ़ जिले का  सीमा शुरू हो जाता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments