Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में नाव हादसा: कल्याणी नदी में डूबे दो दोस्त, एक का...

अयोध्या में नाव हादसा: कल्याणी नदी में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी


अयोध्या। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार को कल्याणी नदी में नाव पलटने से दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सुमित कुमार यादव और 14 वर्षीय घनश्याम यादव के रूप में हुई है। दोनों क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे और नदी किनारे नाव पर बैठे थे कि अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रुदौली विकासधर दुबे, सीओ रुदौली आशीष निगम, मवई थाना अध्यक्ष और बाबा बाजार थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घनश्याम का शव बरामद कर लिया गया, जबकि सुमित की तलाश देर रात तक जारी रही।

क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments