Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखून के रिश्ते हुऐ तार तार, बड़े पिता ने भतीजी की पीट...

खून के रिश्ते हुऐ तार तार, बड़े पिता ने भतीजी की पीट पीट कर की हत्या

अम्बेडकरनगर। एक छोटे बच्चे पर तसला चोरी का आरोप लगने के बाद शुरू हुए विवाद में दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमे एक युवती की मौत हो गयी जबकि उसकी माँ गम्भीर रूप से घायल हो गयी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



अकबरपुर कोतवाली के खानपुर शाहसुलेमपुर गांव में शनिवार की देर रात को बच्चो के विवाद में दो सगे भाई राम सम्बल वा राम दरश एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे। भाई –भाई के रिश्ते को भूलकर  एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। मारपीट में महिलाओं बच्चो को भी नही बख्शा गया और बड़े भाई राम दरश ने छोटे भाई की बेटी 19 वर्षीय काजल पुत्री राम संबल , काजल की बहन प्रेरणा, आंचल, वा उसकी मां माला को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। गम्भीर हालात में घायलाें को  जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां काजल की  मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की बड़े भाई के परिवार ने छोटे भाई के एक बच्चे पर तशला चोरी का आरोप लगाया,और दोनो भाईयो में कहा सुनी बढ़ गई देखते ही देखते बड़े भाई का परिवार छोटे भाई के परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ा,छोटे भाई की पत्नी सहित उसकी तीनो बच्चियों को जमकर मारा पीटा। छोटे भाई की पत्नी सहित उसकी बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई,अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी बेटी ने दम तोड दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments