Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में हुआ रक्तदान

ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में हुआ रक्तदान

अयोध्या। ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया था। संस्था अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं। यहां पर रक्तदान किया गया है। अगर किसी जरूरतमंद को ब्लड की आवश्यकता हो तो वह संस्था से जुड़कर लाभ ले सकता है। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में फल वितरण भी किया गया था। हमारा मुख्य उद्देश्य है गरीब व असहाय लोगों की मदद करना। रक्तदान देने में प्रशांत पांडे, निशांत पांडे, विवेक निषाद, आशीष द्विवेदी, कर्तव्य सिंह, अमित कुमार ,आंचल निषाद, रोली कसौधन, निजामुद्दीन, असलम, रश्मि, आनंद वर्मा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments