Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबारावफात के मौके पर किया गया रक्तदान

बारावफात के मौके पर किया गया रक्तदान


अयोध्या। जिला अस्पताल में कौमी अमन-वेलफेयर अयोध्या कमेटी के द्वारा बारावफात के मौके पर रक्तदान शिविर एवं फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मुकेश गौतम, डॉ विपिन कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ राजेंद्र तिवारी, डॉ फुजैल अहमद अंसारी, सूर्यकान्त पाण्डेय, प्रबन्ध निदेशक, अशफ़ाक़ उल्लाह खान शहीद शोध संस्थान रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर सलाम जाफरी ने किया और अध्यक्षता जफर इकबाल ने की।
कौमी अमन-वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन जफ़र इकबाल में बताया कि कल पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिवस के उपलक्ष में सभी मुस्लिम भाई अंजुमन के जुलूस में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण आज इस कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कमेटी के तमाम पदाधिकारी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हमारे पैगंबर मोहम्मद साहब ने बिना भेदभाव के सबको एक होने का संदेश दिया था। इसीलिए हम बिना भेदभाव के सभी को रक्त और फल उपलब्ध करा रहे हैं।
इस अवसर पर कौमी अमन कमेटी के पदाधिकारी सलाम जाफरी जियाउद्दीन सादिक मिर्जा, इस्हाक खान, डा. शोएब, आयाज अहमद मीडिया प्रभारी, इरफानुल हक, जुनेद अहमद राईन, मास्टर शफीक, इरफ़ान सिद्दीकी, मुजम्मिल फिदा, काजी नेहाल, इमरान अहमद, मो. इसमाइल अजहरी, साबिर अली, कलीम खान, अब्दुर्रहमान, सलीम सभासद, कासिम, नईम मो वारिस तनीर आलम, इमरान तनवीर, अहमद मोहम्मद जीशान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिसमे मोहम्मद नईम इरफान अहमद मोहम्मद इमरान मोहम्मद सईद इरफानुल हक़ अयाज अहमद आदि कई लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments