Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर रफीगंज बाजार में रक्तदान शिविर सम्पन्न, 20 लोगों ने किया रक्तदान

रफीगंज बाजार में रक्तदान शिविर सम्पन्न, 20 लोगों ने किया रक्तदान

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। रफीगंज बाजार में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में लगभग 27 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह और कोतवाल संतोष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। समाज के हर व्यक्ति को ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। युवाओं का उत्साह देख कर प्रसन्नता होती है।

वहीं कोतवाल संतोष सिंह ने कहा, रक्तदान मानवता की श्रेष्ठ सेवा है। जरूरत पड़ने पर यही रक्त किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है। ऐसे आयोजनों के लिए हम आयोजकों को धन्यवाद देते हैं। रक्तदान करने वालों में अमित सोनी, हरीश, विवेक, अवधेश, प्रेम, किशन, प्रिंस, सौरभ, मनीष, वीरेंद्र सहित कुल 20 युवाओं ने योगदान दिया। शिविर में आशुतोष सिंह, डॉ. राधेश्याम यादव, संतोष सिंह, देवेश पांडे, अविरल, ऋषभ सिंह, रिंकू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version