Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, सैकड़ों युवाओं...

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान

0
9

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा अयोध्या के पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अयोध्या सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का नेतृत्व ब्लडमैन के नाम से चर्चित डॉ. आशीष पांडेय ‘दीपू’ ने किया। शिविर के दौरान रक्त की आवश्यकता लेकर अस्पताल पहुंचे एक जरूरतमंद युवक को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

डॉ. आशीष पांडेय ‘दीपू’ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके विचारों से प्रेरित होकर युवा समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसा सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके मानवीय योगदान की सराहना की।

शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष कमर राईन तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव, मोहम्मद असलम और दान बहादुर सिंह ने किया।

इस अवसर पर भूपेंद्र पांडेय, सेवानिवृत्त पीसीएस इसहाक खां, मोहम्मद साहिल, अवनीश मिश्रा, वकार अहमद, वीरेश पांडेय, मोहम्मद अपील ‘बबलू’, सर्वजीत यादव ‘छोटू’ पार्षद, अभिनव चतुर्वेदी, विपिन यादव, देश दीपक यादव, पवन यादव, दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और रक्तदाता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here