Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्लाक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन

ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। विकास खण्ड रामनगर के परिसर में शुक्रवार को कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनार्न्तगत ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में हौशिला प्रसाद विकास खण्ड अधिकारी रामनगर और एस०सिद्दीकी जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन उपस्थित रहे। कार्यकम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं बुके देकर अधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एस० सिद्दीकी जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन द्वारा किया गया। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों को यह अवगत कराया गया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना भारत सरकार की एक महत्वाकाँक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुरुषों के लिए 15 से 35 आयुवर्ग एवं महिलाओं के लिए 15 से 45 आयुवर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन परिवार के युवाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हे आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना तथा आर्थिक दृष्टि से स्वालम्बी बना कर कुशल श्रम शक्ति में सम्मिलित करना है। प्रदेश सरकार द्वारा भी शिक्षित बेरोजगार युवको को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराना है। जनपद के विकास खण्ड रामनगर परिसर में इस रोजगार मेले का आयोजन कराया गया है। जिसमें 282 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किये और उसमें से 186 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। समन्वयक द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि जनपद में इसी प्रकार से हर एक विकास खण्डों में रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। और उस रोजगार मेले में जो प्रशिक्षित लाभार्थी है वो अधिक से अधिक प्रतिभाग करे, ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अथिति द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके उपरान्त जिला कौशल प्रबंधक के द्वारा कार्यकम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments