Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमृतक शिक्षक के घर पहुंची खण्ड शिक्षा अधिकारी, सौंपी सहायता राशि

मृतक शिक्षक के घर पहुंची खण्ड शिक्षा अधिकारी, सौंपी सहायता राशि


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय कांदीपुर  में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे स्व0 मोहम्मद खालिद अंसारी के आवास पहुंच कर खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने अहेतुक धनराशि सौंपते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। 50 वर्षीय मोहम्मद खालिद अंसारी का विगत 21 जुलाई को इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया था। शिक्षक की अचानक मौत की खबर लगते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। नगर के वाजिदपुर निवासी रहे मोहम्मद खालिद अंसारी के परिजनों को शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने आवास वाजिदपुर पहुंच कर अहेतुक धनराशि 4,68900 रूपए सौंपते हुए सांत्वना दी। अहेतुक धनराशि में 37000 रुपए कांदीपुर विद्यालय के स्टाफ के लोगों द्वारा शामिल है। उक्त अवसर पर शिक्षक संघअध्यक्ष राजेश यादव,मित्रसेन वर्मा,श्वेता सिंह,किरन चौधरी,मोहम्मद अनीस,सत्यप्रकाश गुप्ता,निशात अहमद, संगीता सिंह,मोहम्मद अलकमा, संजय सिंह, मोहम्मद कासिम,विक्रान्त सिंह, जमाल अख्तर,मंशाराम यादव, मोहम्मद असद, मोहम्मद अनवर, रवीन्द्र वर्मा,सुहैल अहमद,सूर्यनाथ यादव, राजकपूर, सच्चिदानन्द, राजेश वर्मा,वागीश दत्त शर्मा,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments