Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्मार्ट क्लासरूम का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया शुभारम्भ

स्मार्ट क्लासरूम का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया शुभारम्भ

आलापुर अम्बेडकरनगर। स्मार्ट क्लासरूम का फीता काटकर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने शुभारंभ किया। वही छात्रों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अलाउद्दीनपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा मां सरस्वती जी की चित्र पर माल्यार्पण वा द्वीप प्रज्जविलत कर स्मार्ट क्लास रूम का फीता काट कर शुभारंभ किया। कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्रों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर आजाद ,प्रमिता श्रीवास्तव, सविता गौड़ विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष उर्मिला देवी एवं ग्राम प्रधान सुधा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments