Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर 300 गरीबों को किया...

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर 300 गरीबों को किया कम्बल वितरण

0

अयोध्या। मुलायम सिंह यादव के जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर गोष्ठी एवं कंबल वितरण कार्यक्रम शहर के अश्विनी पुरम कॉलोनी में आयोजित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम मे सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे के भाई पंकज पांडे ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके की।

इस दौरान करीब 300 गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक व सपा पार्षद जगत नारायण यादव तथा राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड के विजय नारायण यादव के द्वारा 10 वर्षो से गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित कर रहे है। पार्षद जगत नारायण यादव ने बताया कि करीब 10 वर्षों से लगातार यह कंबल वितरण का कार्यक्रम करते आ रहे हैं। और कल हमारे नेता मुलायम सिंह यादव जी के जन्मोत्सव पूर्व संध्या से पहले यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें 300 लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस कार्य की हमने अपने पिताजी से प्रेरणा ली है।जो हर वर्ष की तरह जनता गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मौलाना मुख्तारूल हसन बगदादी,वरिष्ठ समाजसेवी मौलाना अहमद अली, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर महासचिव मीसम,छात्र सभा अध्यक्ष शिवांशु तिवारी, रजत गुप्ता, विनय मोरिया उर्फ मोनू व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version