Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच जनवरी को आयोजित होगा कम्बल वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह

पांच जनवरी को आयोजित होगा कम्बल वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह


◆ आयोजन को लेकर ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने किया बैठक


अयोध्या। पूरा बाजार के मड़ना ग्रामसभा में पांच जनवरी को कम्बल वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने पूरा बाजार ब्लाक परिसर में बैठक की।

शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पिता द्वारा अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष निराश्रितों, दिव्यांगो और जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किया जाता रहा था। उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को जीवंत रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 20 हजार निराश्रितों, दिव्यांगो और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल के साथ ही हाईस्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएगी। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की गई।

                  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इस बार रामनगरी के पूज्य संतों, महंतों,धर्माचार्यो,प्रदेश के कई मंत्रियों तथा विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधियों के साथ ही दर्जनों की तादात में समाजसेवी शामिल होंगे। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और व्यवधान न उत्पन्न हो इसके लिए वॉलिंटियर्स की टीम तैयार की गई है,जिन्हें पहले चरण में आमंत्रण पत्र वितरण तथा सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह कार्य पूरा हो जाने के बाद उन्हें अगले चरण का दायित्व दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments