Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलए-2 की अहम भूमिका : जिलाध्यक्ष

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलए-2 की अहम भूमिका : जिलाध्यक्ष

0

अंबेडकर नगर। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई योग्य मतदाता सूची से न छूटे और न ही कोई फर्जी नाम जुड़ पाए।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह अभियान केवल संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए हर बूथ पर बीएलए-2 तकनीकी पहलुओं को समझते हुए 100 प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करें।

जिला संयोजक मनोज मिश्र ने कहा कि बीएलए-2 अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची को शुद्धता के उच्चतम स्तर तक ले जाने में जिम्मेदारी व सजगता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, भाजपा नेता विद्यावती राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, आदर्श चौधरी, नंद कुमार तिवारी राना, मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, अरविंद सिंह डिंपू समेत बड़ी संख्या में बीएलए-2 मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version