Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिल्हर घाट से निकलेगी भाजपा की एकता यात्रा, कर्मा चौराहे पर होगी...

बिल्हर घाट से निकलेगी भाजपा की एकता यात्रा, कर्मा चौराहे पर होगी जनसभा


◆ संत-महंत, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता होंगे यात्रा में शामिल


अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा बिल्हर घाट से प्रारंभ होकर कर्मा चौराहे तक पहुंचेगी, जहां जनसभा का आयोजन होगा। इस जनसभा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संबोधित करेंगे।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि यात्रा की शुरुआत बिल्हर घाट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से होगी, जहां कार्यकर्ता एकत्र होंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। यात्रा को प्रदेश महामंत्री संजय राय दिन में  11 बजे रवाना करेंगे। यात्रा संत-महंत, विधानसभा के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ेगी।

यात्रा के दौरान स्वागत के लिए चार बड़े पड़ाव निर्धारित किए गए हैं। पहला पड़ाव पीबीएस इंटर कॉलेज दुर्गापुर में होगा, जहां पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में रामप्रीत वर्मा, कपिल देव वर्मा, महानगर महिला मोर्चा एवं देवकाली मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। दूसरा पड़ाव गंगौली चौराहा होगा, जहां महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, राजेश पाठक, रमेश वर्मा, रमेश पाण्डेय एवं करियप्पा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। तीसरा पड़ाव पुरखेपुर रामलीला मैदान में होगा, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और आलोक सिंह रोहित के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। इस दौरान गन्ना समिति के उपसभापति सियाराम वर्मा, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यात्रा का चौथा व अंतिम स्वागत पड़ाव पुस्पराज डिफेंस एकेडमी में होगा, जहां पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में दिनेश मिश्रा  व अन्य कार्यकर्ता यात्रा का अभिनंदन करेंगे। इसके बाद यात्रा कर्मा चौराहा स्थित निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज पहुंचेगी, जहां  एक बजे से जनसभा आयोजित होगी।

जनसभा की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, शैलेन्द्र कोरी, देवता पटेल, अमल गुप्ता, हरभजन गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी  दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments