Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, शीर्ष नेताओं ने किया...

भाजपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, शीर्ष नेताओं ने किया मार्गदर्शन

0

◆ प्रथम दिन प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, दूसरे दिन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन


◆ समापन सत्र में डिप्टी सीएम केशव मौर्या, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर देंगे कार्यकर्ता को प्रबंधन के मंत्र


अयोध्या। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिले के प्रभारी व कृषि मंत्री की विधानसभा पथरदेवा देवरिया के पदाधिकारी मौजूद रहे। शुक्रवार देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना कृषि मंत्री ने रखी।



पहले दिन मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि विचारधारा और संगठन के बल पर खड़ी हुई पार्टी है। भाजपा की स्थापना का आधार सेवा, संगठन और राष्ट्रहित रहा है। हर कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि पार्टी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और इसी आधार पर हम समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचा रहे हैं।

शनिवार को कार्यशाला के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल दी है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू कीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था सहित हर क्षेत्र में ठोस काम किया है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

प्रथम दिन क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने एकात्म मानववाद विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। दूसरे दिन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय बहादुर दूबे, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, आईटी प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल, प्रदेश महामंत्री संजय राय सम्बोधित किया। रविवार को कार्यशाला का समापन होगा। समापन सत्र को प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या तथा सहकारिता मंत्री जीपीएम राठौर सम्बोधित करेंगें। समापन के उपरांत सामूहिक रूप से रामलला का दर्शन किया जाएगा।

कार्यशाला के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष देवरिया भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक चंद्रभानु पासवान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विधानसभा पथरदेवा के मंडल पदाधिकारी तथा शक्ति केन्द्र संयोजक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version