Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा की शक्ति केंद्र बैठकों में बूथ मजबूती पर जोर, 290 केंद्रों...

भाजपा की शक्ति केंद्र बैठकों में बूथ मजबूती पर जोर, 290 केंद्रों पर जुटे कार्यकर्ता

0

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिलेभर के शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का संदेश दिया। बैठकों में वरिष्ठ नेताओं, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रवासियों और बूथ समिति के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन विस्तार और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं जिला महामंत्री के संयोजन में आयोजित बैठकों के तहत जनपद के सभी 23 मंडलों के 290 शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम संपन्न हुए।

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी अपने निवास क्षेत्र के हंसवर शक्ति केंद्र की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है और चुनावी सफलता में बूथ समितियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव स्तर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, स्वच्छ शासन और सर्वांगीण विकास है।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुलेमपुर और पेठिया शक्ति केंद्र की बैठकों में कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करना चाहिए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि सभी शक्ति केंद्रों की बैठकों में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रमों की निगरानी जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव सहित विभिन्न मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version