Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऐतिहासिक होगा भाजपा का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन –त्रयंबक तिवारी

ऐतिहासिक होगा भाजपा का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन –त्रयंबक तिवारी

अंबेडकर नगर। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए भाजपा दो नवम्बर को लखनऊ के स्मृति उपवन में अवध क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग के लोगों की सम्मेलन करेगी।

           भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बुधवार को अनुसूचित वर्ग सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा सम्मेलन जिला संयोजक/जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह एवम भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार , वाहन जिला प्रमुख भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी,विधान सभा संयोजक /जिला मंत्री संजय सिंह, दिनेश चौधरी आदि के साथ करते हुए कहा कि लखनऊ के स्मृति उपवन में होने वाला अनुसूचित वर्ग सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कहा कि भाजपा की मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार की अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए किए गए कार्यों के करण अनुसूचित जातियों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। कहा कि भाजपा सरकार ही अनुसूचित वर्ग के लोगों की सच्ची हितैषी है,अनुसूचित वर्ग के लोगों की कल्याण और समृद्धि के लिए आजादी के बाद से सबसे अधिक कार्य भाजपा की सरकारों ने किया है। यही कारण है कि जनपद से भारी संख्या में अनुसूचित वर्ग की महिलाएं,युवा और युवतियां सम्मेलन में शामिल होने लखनऊ जा रहे हैं।

          अनुसूचित वर्ग सम्मेलन के जिला संयोजक डॉ रजनीश सिंह ने समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में शामिल होने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

      अनुसूचित वर्ग सम्मेलन के जिला वाहन प्रमुख/भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को समीक्षा के दौरान जानकारी दी कि जनपद से अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले लोगों को यातायात की सुविधा के लिए 200 बसों और सैकड़ों छोटे वाहन की व्यवस्था संगठन की योजना रचना के अनुसार निश्चित स्थान पर दे दिया गया है। भोजन की भी समुचित व्यवस्था भी कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments