अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बदलते समय के साथ प्रशिक्षण की आवश्यकता और बढ़ जाती है। भाजपा एक चलायमान संगठन है, जो निरंतर गतिशील रहता है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न संचार माध्यमों की भूमिका आज समाज में तेजी से बढ़ी है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को नई तकनीकों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को 24 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा के पास 14 करोड़ कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी श्रृंखला है और पार्टी के लिए राष्ट्र व राष्ट्र सुरक्षा सर्वोपरि है।
अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत संगठन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा को अपना कर्तव्य मानता है। भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है और कार्यकर्ता इसे अपना संगठन मानते हैं।
कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, आनंद वर्मा, ओमकार गुप्ता, अनिल वर्मा, विद्यावती राजभर, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पांडेय, बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, नेहा खान, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।