Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावाई 20 कार्यक्रम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया बैठक

वाई 20 कार्यक्रम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया बैठक

अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा की अध्यक्षता में वाई 20 कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक की गई। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री शिवांजलि पांडे ने कहा कि इस बार जी 20 समूह की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अध्यक्षता का दायित्व भारत को सौंपा गया है। प्रधानमंत्री ने इस ध्येयपथ के साथ ही एक और कार्यक्रम का सम्मेलन कर युवा जोश को और अधिक ऊर्जावान सकारात्मक नवाचार व सार्थकता से जोड़ने की पहल की है। जिसे वाई 20 का उनवान दिया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी आनंद पांडे प्रिंस ने बताया कि प्रधानमंत्री की युवा सोच व युवा के प्रति सोच दोनों का ही सकारात्मक घोतक है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का यह अभिमत था कि अनुशासित युवा ही देश को नई दिशा दे सकता है।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भरत जी श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह विक्की, सच्चिदानंद तिवारी, अभिषेक गुप्ता, सोनू पांडे,गोपाल मिश्रा,अंकित श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, सिद्धार्थ सिंह, रणविजय सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments