Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर1583 बूथों पर भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात

1583 बूथों पर भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात

अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक/जिला मंत्री दीपक तिवारी के संयोजन में जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 23 मण्डल के 1583 बूथों पर 21326 लोगों के साथ सुना।

       भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मन की बात कार्यक्रम को अपने आवास के बूथ पर लाइव सुन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 108वें मन की बात कार्यक्रम में देश के हर क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में चर्चा किया। उन्होंने विज्ञान,खेल,मनोरंजन के साथ युवाओं  के स्वास्थ्य को लेकर बात किया और देश की आस्था का भी जिक्र किया।मोदी जी ने भगवान श्री राम चंद्र जी के भजन को सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील किया।प्रधानमंत्री जी ने देश वासियों को नए साल की बधाई देते हुए युवाओं से हेल्दी और स्वस्थ रहने की अपील किया।मोदी जी ने कहा कि 140 करोड़ देश वासियों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई उपलब्धियां हासिल किया।युवाओं को स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए उन्होंने चेस ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद,अभिनेता अक्षय कुमार और महिला क्रिकेटर हरमन प्रीत कौर से मेंटल और फिजिकल हेल्थ की टिप्स सुनवाई। कहा कि आज देश का कोना कोना आत्म विश्वास से भरा है।विकसित भारत की भावना से,आत्म निर्भरता की भावना से यह वर्ष ओत प्रोत रहा है।2024  में भी हमें इसी भावना और मूमेंट को बनाए रखना है।चंद्र यान की सफलता और महिला वैज्ञानिकों को लेकर आप भी मेरी तरह गर्व महसूस कर रहे होंगे।दीपावली पर रिकार्ड कारोबार ने यह साबित कर दिया है कि हर कोई वोकल फार लोकल को महत्व दे रहा है।

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय, डाक्टर रजनीश सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,नंद कुमार तिवारी राना आदि ने सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments