Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यकर्ताओं द्वारा निष्ठा से किए गए कार्यों के बल पर जीत हासिल...

कार्यकर्ताओं द्वारा निष्ठा से किए गए कार्यों के बल पर जीत हासिल करेगी भाजपा


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी अपने तीन प्रमुख कार्यक्रमों वोटर चेतना महा अभियान, अनुसूचित वर्ग सम्मेलन और विधान सभाओं की महिला सम्मेलन को लेकर गम्भीरता से कार्य कर रही है। तीनों कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

       भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय एवम मंचस्थ भाजपा नेताओं के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के निष्ठा से किए गए कार्यों के दम पर ही भाजपा अंबेडकर नगर लोक सभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। भाजपा संगठन में मण्डल अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र प्रवासी गण के साथ ही बूथ अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि बूथों पर मन की बात कार्य के बाद बूथ की बैठक में नव मतदाता बनने वाले योग्य मतदाताओं की सूची बना कर उनको मतदाता बनवाने का कार्य किया जाना है। बूथ जीता तो चुनाव जीता के मूल मंत्र पर हम सबको कार्य करना चाहिए। भाजपा सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर मातृ शक्ति को ऐतिहासिक सम्मान दिया है।

        बैठक में बूथ प्रबंधन के विधान सभा क्षेत्र टांडा संयोजक गौतम उपाध्याय,अकबरपुर रघु नंदन राजभर,जलालपुर विकास तिवारी,आलापुर प्रत्यूष त्रिपाठी, कटेहरी के संयोजक अमित पाण्डेय ने शक्तिकेंद्र प्रवासी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति वृत प्रस्तुत किया।संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।

          बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू , पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, सुभाष राय, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर , अशोक उपाध्याय, राम बक्श सिंह,डाक्टर शिव पूजन वर्मा, उपमा पाण्डेय, रिंकल सिंह रघुवंशी, डाक्टर पूनम राय, दशरथ यादव, संजीव सिंह, विकास मोदनवाल, अम्बिका जायसवाल सहित सभी शक्ति केंद्र प्रवासी और मण्डल अध्यक्ष गण आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments