Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नगर निकाय चुनाव में जिले में अधिकांश सीटें जीतेगी भाजपा

नगर निकाय चुनाव में जिले में अधिकांश सीटें जीतेगी भाजपा

0

अंबेडकर नगर । नगर निकाय चुनाव की तैयारी भाजपा ने तेजी से शुरू कर दिया है। विगत दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने वर्चुअल बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज करने का निर्देश दिया था। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मंगलवार को अकबरपुर नगर निकाय चुनाव संचालन समिति,वार्ड संयोजक और वार्ड प्रभारी की बैठक संपन्न हुई।

      बैठक को सम्बोधित करते हुए अकबरपुर नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव की अधिकांश सीटें जीतकर कर प्रदेश की नगर निगमों और नगर निकाय चुनावों में जीत का डंका बजाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने शहरों का ऐतिहासिक विकास किया है।उन्होंने प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित किए गए कार्यों के विषय में बैठक में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

         नगर निकाय चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय के संचालन में सम्पन्न बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्ग और जातियों के जरूरत मंद लोगों को निष्पक्ष रूप से मिला है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ कोई परिवार ऐसा नहीं होगा जिसे नहीं मिल रहा हो।

          नगर निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि जनपद के भाजपा कार्यकर्ता निष्ठा और मेहनत से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यों को पूरा कर रहे हैं।नगर निकाय चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेगा।

          बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री पंकज वर्मा,गया प्रसाद वर्मा,नन्द कुमार तिवारी राना,शुभम अग्रहरि,संगम पाण्डेय,कमलेश मौर्य,रघुनंदन राजभर,रमेश मिश्र,अमित सिंह,हरीश शुक्ल,लालजी मिश्र,अशोक प्रजापति,नवनीत मद्धेशिया,सुनील राजभर,अशोक चौधरी,उमा शंकर सिंह,रमेश मौर्य,प्रेम चंद वर्मा,गगन मिश्र,जितेंद्र कन्नौजिया,श्याम पाल,संजय तिवारी,अजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह डिंपू,रवींद्र वर्मा,राजेश्वर गौतम आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version