Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या17 से 19 जुलाई के मध्य भाजपा चलायेगी विशेष सम्पर्क अभियान

17 से 19 जुलाई के मध्य भाजपा चलायेगी विशेष सम्पर्क अभियान


अयोध्या। भाजपा द्वारा 17 से 19 जुलाई के मध्य विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसमें प्रत्येक घर व शैक्षणिक संस्थाओं में सम्पर्क करके मिस्ड काल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता लोगो को ग्रहण करानी है। इस अभियान को लेकर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में जिले व महानगर की बैठक का आयोजन किया गया।



जिले की बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा से जनता खुद को जोड़कर देख रही है। केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। मिस्ड काल अभियान को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। विशेष सम्पर्क अभियान के तहत स्वयं की समीक्षा करते हुए अपने लक्ष्य को पूरा करना है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि घर घर व शैक्षणिक संस्थाओं में सम्पर्क करके उसकी फोटो सरल एप व नमो एप पर अपलोड करना है। विशेष सम्पर्क अभियान की मानीटरिंग जिला स्तर पर की जायेगी। 17 जुलाई से तीन दिवसीय अभियान में सभी को सक्रियता बढ़ानी होगी। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मोर्चो व मण्डलों के पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोतक, बूथ अध्यक्ष व बूथ पदाधिकारियों को घर घर सम्पर्क करके मिस्ड काल करानी है। इस अवसर पर कोऑपरेटिव चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह टिल्लू महा जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक ओम प्रकाश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी राघवेंद्र पांडे अशोक कसौधन मनोज वर्मा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे अखंड सिंह शिव गोविंद पांडे धर्मेंद्र सिंह पिछड़ा आयोग सदस्य रघुनंदन चौरसिया बासुदेव मौर्य गोकर्ण द्विवेदी ब्लाक प्रमुख पवन सिंह कप्तान सिंह जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments