इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्रियों में बीएल संतोष, तरुण चुग, सुनील बंसल व विनोद तावड़े ने एक निजी होटल में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें रोज के एक लाख श्रद्धालु आने की सम्भावना जताई गयी। भाजपा नेता अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक श्रद्धालुओं की सुविधा में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। जिसमें पदाधिकारी एक महीने तक पूर्ण कालिक की भूमिका में रहेंगे। कुछ समय अंतराल पर कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया व सांसद लल्लू सिंह ने आने वालों का स्वागत किया। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।