◆ पर्यावरण जीवन का आधार है, इसका संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी – खुन्नू पाण्डेय
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिलेभर में लगभग 52 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता को दी जाएगी। इस अभियान की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू को इसका प्रभारी बनाया गया है।



