Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी भारी सफलता–ओम प्रकाश सिंह

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी भारी सफलता–ओम प्रकाश सिंह

0

अंबेडकरनगर ।  प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी क्षेत्रों का विकास भाजपा की प्राथमिकता में है। इसी वजह से केंद्र और प्रदेश सरकार ने शहरी विकास के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर नगर निकाय चुनावों में भाजपा भारी सफलता प्राप्त करेगी।

उक्त विचार भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नगर पालिका अकबरपुर की चुनावी तैयारी बैठक में वार्ड संयोजक/प्रभारी,वार्ड मतदाता सूची प्रमुख और बूथ प्रबंधन प्रमुख को सम्बोधित करते हुए नगर निकाय चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के पास नीति नियति और कार्यक्रम की कोई योजना रचना नहीं है। विरोधी दलों के शासन काल में जनता समस्या का सामना कर रही थी।

भाजपा ने जनता को विभिन्न प्रकार से सहयोग कर उनके उत्थान के लिए कार्य किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को भाजपा गंभीरता से ले रही है,जिसको जीत कर नगर का चहुमुखी विकास कराना भाजपा की प्राथमिकता में है। नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने नगर की चुनावी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव को जीतने के लिए आवश्यक है कि अविलंब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बना लिया जाए।

नगर निकाय चुनाव के नगर संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय ने उपस्थित अतिथि एवम भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार अकबरपुर नगर निकाय का अध्यक्ष पद के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सभासद पद पर प्रत्याशी भी जिताने का कार्य करेंगे।उन्होंने वार्डों में होने वाले बैठकों की तिथि,समय और स्थान  निश्चित कराते हुए बैठक का समापन किया। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड प्रभारी डाक्टर रजनीश सिंह, शिव पूजन राजभर,हरीश शुक्ल,संगम पाण्डेय,बजरंगी पाठक,शुभम अग्रहरि,अरविंद सिंह डिंपू,रमेश यादव,संजय तिवारी,रघुनंदन राजभर,वार्ड संयोजक लालजी मिश्र,गगन मिश्र,बाबा राम अजोर दास,अनिकेत अग्रहरि,सेवाराम यादव, विवेक अग्रहरि,श्याम जी पाल,सुमेध जायसवाल,नन्द कुमार तिवारी राना,अदभुत गुप्ता,मंगेश कसौद्धन,जितेंद्र कन्नौजिया,नवनीत मद्धेशिया,आदित्य दुबे छोटू आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version