अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती से तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंप गई।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया की महानगर के 56 शक्ति केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ योजनाओं के लाभार्थियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।छोटी देवकाली मंदिर पर 108 कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए हवन पूजन किया जाएगा। 10 बजे से पार्टी कार्यालय सहादतगंज पर श्रमिकों पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं जन प्रतिनिधि वर्चुअल रूप में प्रधानमंत्री का भाषण सुनेंगे।
