Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूरा व करियप्पा मंडल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के...

पूरा व करियप्पा मंडल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुई सड़कें


अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंगी अयोध्या की धरती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरा व करियप्पा मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। पूरा मंडल की यात्रा बिल्हर घाट से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से गुजरते हुए दशरथ समाधि मोड़ पर संपन्न हुई, वहीं करियप्पा मंडल की यात्रा नियावां से निकलकर जोश व उत्साह के साथ रिकाबगंज में समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा व वरिष्ठ नागरिक तिरंगे के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के मार्ग में लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया।

भाजपा महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई है। आज तिरंगा यात्रा में हर वर्ग का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि भारत की एकता और अखंडता को कोई चुनौती नहीं दे सकता। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधिआलोक सिंह रोहित ने कहा कि आज की यह यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर, राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ लेने का अवसर है।

भाजपा नेता अमल गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। आज जब हम इसे लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो यह केवल देशप्रेम का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य विरासत से जोड़ने का प्रयास है।

पूरा बाजार की यात्रा में शम्भूनाथ सिंह दीपू, अरविन्द सिंह, राम प्रीत वर्मा, कपिल देव वर्मा, दिनेश मिश्र, प्रदीप सिंह, नंद कुमार सिंह, वरूण चौधरी, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, सियाराम वर्मा, देवता पटेल, कुंज सोनी, स्वाती सिंह, लक्ष्मी सिंह, सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी  शामिल रहे। करियप्पा मंडल में निकली यात्रा की अगुवाई रवि सोनकर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments