Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद चौक पर हुआ समापन

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद चौक पर हुआ समापन

0

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा साहबगंज रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर खवासपुरा, गुदरी बाजार, मुख्य मार्ग होते हुए चौक स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा प्रारंभ होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत वीरों ने इसकी आन-बान-शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। हमें भी इसके सम्मान और संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा देशभक्ति का संदेश देती है और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम व त्याग की भावना को प्रबल करती है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में राष्ट्रभक्ति को मजबूत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना है। मौके पर मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, नगर निगम के सभापति राजेश गौड़, आशा गौड़, सूरज सोनकर, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रांशु अग्रवाल, आलोक द्विवेदी, तिलकराम मौर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के समापन पर शहीद स्मृति स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version