Wednesday, September 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल करेंगे संगठन की समीक्षा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल करेंगे संगठन की समीक्षा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल गुरुवार को अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान वह भाजपा महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठक कर संगठन को लेकर चर्चा की जाएगी।

दिलीप पटेल के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, पदाधिकारियों की सहभागिता और संगठनात्मक विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल का प्रवास संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उनके साथ होने वाली बैठकों में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों और बूथ स्तर तक कार्यों को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा होगी। बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में शशि प्रताप सिंह, कपिल देव वर्मा स्वप्निल श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments