Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने शुरू की मिल्कीपुर उपचुनाव की तैयारी

भाजपा ने शुरू की मिल्कीपुर उपचुनाव की तैयारी


◆ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने की मंडल व शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक


◆ बूथ विजय को लेकर स्वंय बनाएं अपनी कार्ययोजना – धर्मपाल


अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने मिल्कीपुर के सभी मंडलों शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कुमारगंज व अमानीगंज मंडल की बैठक चंद्रबली सिंह इंटर कालेज, हैरिंग्टनगंज व कुचेरा मंडल की बैठक तनवी मैरिज लॉन में सम्पन्न हुई। उपचुनाव की व्यूह रचना को लेकर बैठक में मंथन किया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि मंडल तथा शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की समीक्षा कर लें। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों में यदि कोई कार्यकर्ता किन्ही कारणों निष्क्रिय है तो उसके स्थान पर किसी नए कार्यकर्ता को दायित्व दें। बूथ विजय को लेकर स्वंय अपनी कार्ययोजना बनाएं। अगली बैठक में पूर्ण कार्ययोजना के साथ उपस्थित हों। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जिस प्रकार चुनाव में विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया गया। उसे दूर करने के लिए हर घर-हर मतदाता से सम्पर्क कर सत्य से अवगत कराना है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि मंडल व शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ पदाधिकारी व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर अपने क्षेत्र के बूथों की स्थितियों के बारे में जान लें। कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि विपक्ष संविधान को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया, गुमराह किया। विपक्ष के इस झूठ का पर्दाफाश कार्यकताओं को करना है। कांग्रेस ने 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर लोगों के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया था। इस दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों से जनता को अवगत कराना है।

बैठकों में जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौंधन, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सर्वजीत सिंह, अजय तिवारी, बंशीधर शर्मा, अर्जून सिंह, अवधेश पाठक, देवेन्द्र सिंह सहित मंडल अध्यक्ष व शक्ति केन्द्रों के प्रभारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments