Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा ने लगाए सुविधा केन्द्र

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा ने लगाए सुविधा केन्द्र


अयोध्या। राम जन्मोत्सव पर अयोध्या आने वालें भक्तों की सुविधाओं के लिए भाजपा द्वारा प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केन्द्र लगाया गया है। सुविधा केन्द्र पर रामभक्तों के लिए शीतल जल, सूक्ष्म जल पान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। सुविधा केन्द्र के माध्यम से भक्तों की हर यथा सम्भव मदद की जा रही है। आने वाले भक्तों का रोली तिलक लगा कर स्वागत किया जा रहा है।

अयोध्या कैंट स्टेशन पर रीना द्विवेदी, उर्मिला सिंह, रूबी रावत, सोनाली गौड़, एकता भटनागर, पायल जायसवाल, उदया चौराहे पर अशोक द्विवेदी, तिलक राम मौर्य, रिकाबगंज बुद्धिपाल प्रजापति, अरुण सोनकर, रीडगंज में आशा गौड़़, प्रतिमा शुक्ला, शशि रानी गुप्ता, दर्शन नगर में दिव्य प्रकाश तिवारी, अरविंद पांडे, वरुण चौधरी, चूड़ामणि चौराहा संजय गुप्ता, लक्ष्मण वर्मा, नाका मनोज जायसवाल, अभय सिंह, उसरू मनोज श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव ,निखिल श्रीवास्तव देवकाली अनीता सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता के नेतृत्व में सुविधा केन्द्र चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट के सैकड़ों स्थानों पर भाजपा कार्यकताओं द्वारा सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया।

इस दौरान अशोका द्विवेदी ने कहा कि रामलला के दर्शन को आने वाले सभी भक्त हमारे अतिथि हैं इनकी सुविधाओं का ध्यान सुविधा केन्द्र के माध्यम से रखा जा रहा है। आशा गौड़ ने कहा कि यहां आने वाला हर व्यक्ति सुखद अनुभव लेकर वापस लौटे यह हम सभी का प्रयास है। रीना द्विवेदी ने कहा कि सुविधा केन्द्र के माध्यम से हम सभी श्रद्धालुओं का बेहतर आतिथ्य भाव के साथ स्वागत कर रहें है। शकुन्तला गौतम ने कहा आने वाले सभी का रामनगरी में उत्साह के साथ स्वागत किया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालु स्वागत से भाव विभोर हो राम भक्ति में लीन है। इस अवसर परसुविधा केन्द्रों पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments