Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्याय पालिका का सम्मान करती है भाजपा –डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी 

न्याय पालिका का सम्मान करती है भाजपा –डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी 

अंबेडकर नगर। गुजरात की सूरत सेशन कोर्ट द्वारा मान हानि मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि 2019 के लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक में राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सर नेम मोदी ही क्यों होता है।उन्होंने कहा कि मोदी सर नेम के लोग जाने माने खिलाड़ी,डाक्टर,इंजीनियर,नेता,प्रोफेशनलनल व्यापारी हैं। राहुल गांधी के अमर्यादित बयान से मोदी सर नेम से जुड़े लोगों का सार्वजनिक रूप से अपमान हुआ था।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि विहार के भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी इसी मामले में पटना की न्यायालय में वाद दर्ज करा रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान भी बेहद आश्चर्यजनक है जिसमे खड़गे ने कहा है कि इस मामले में बार बार कोर्ट के न्यायाधीश बदले गए।जो प्रमाणित करता है कि कांग्रेस को देश की न्याय पालिका पर भी भरोसा नहीं है।उन्होंने काग्रेस से सवाल किया कि क्या कांग्रेस सरकार में न्यायपालिका उनकी जेब में हुआ करता था। कहा कि भाजपा न्याय पालिका का सम्मान करती है।भाजपा का देश की न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल के मामले में भी कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी देश की लोकतंत्र और जनतंत्र को बदनाम करते रहते हैं। कहा कि राहुल जी कहते हैं कि मैं सत्य और अहिंसा पर विश्वास करता हूं। सत्य और अहिंसा का पालन करने का मतलब क्या विदेशों की धरती पर जाकर देश को गाली देना है। राहुल गांधी ने लंदन में कहा कि भारत के लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। देश में लोकतंत्र की आवाज दबा दी जाती है। राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर बहुत हिंसक राज्य है। जबकि जम्मू कश्मीर में पिछले 8 सालों में हिंसक घटनाओं में बहुत कमी आई है। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति बहाली का परिणाम है कि राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहरा कर आए हैं।राहुल गांधी संसद में अध्यादेश फाड़ते हैं,लंदन में चीन की तारीफ करते, उन्होंने 2022 में लंदन में कहा था कि भारत में मिट्टी का तेल छिड़क दिया गया है बस चिंगारी की जरूरत है। पुलवामा हमले को महज धमाका करार देकर पुलवामा शहीदों का अपमान राहुल गांधी ने किया है। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में बार बार कहते हैं कि देश में विभिन्न संस्थानों को दबाव में कार्य करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments