Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूराबाजार में हर घर दरवाजा खटखटाकर बीजेपी ने झोंका पूरा जोर

पूराबाजार में हर घर दरवाजा खटखटाकर बीजेपी ने झोंका पूरा जोर


◆ विकास खण्ड पूराबाजार में सदस्यता अभियान का महाजनसंपर्क अभियान शुरु


@ बिपिन सिंह


पूराबाजार, अयोध्या। भाजपा अपनी सदस्यता बढ़ाने और अपने संगठनात्मक ढ़ाँचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन पर्व के रुप में आज से महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर घर दरवाजा खट खटाकर पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रुप से पंचायत प्रतिनिधियों के दल के साथ बुधवार प्रातः से ही महाजनसंपर्क अभियान के क्रम में  ग्राम पंचायत अलावलपुर और मड़ना के घर-घर जा कर लोगों को बीजेपी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया ।

  पूराबाजार ब्लाक मुख्यालय में ब्लाक के 54 ग्राम पंचायतों के प्रधान व बीडीसी सदस्यों की मौजूदगी में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सदस्यता अभियान महज संख्यात्मक कवायद के बजाय पारिवारिक और वैचारिक अभियान है।

वब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शीवेन्द्र सिंह ने प्रधानों के समक्ष अभियान की सफलता पर भरोसा जताते हुए कहा कि आपका उत्साह और मोदीजी के प्रति आप सबों का प्यार और भाजपा के प्रति आप सभी की आस्था देख कर मैं पूरे विश्वास के साथ में कहना है कि इस बार की सदस्यता अभियान कीर्तिमान बनाएगी।

ब्लाक मुख्यालय के सदस्यता अभियान में मण्डलाध्यक्ष वरुण चौधरी , भाजपा नेता  अरविंद सिंह ,  राम प्रीत वर्मा , सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक मेजर प्रदीप सिंह , प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अंकुर सिंह , प्रधान रमेश सिंह , रवीन्द्र वर्मा , राम जियावन , सूर्यकुमारी, रंजीत वर्मा , सुशीला , मोहन , रोशनी ,राकेश कुमार उपस्थिति में सैकड़ों ग्राम वासियों ने मोबाइल से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments