Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर विभिन्न बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात

 विभिन्न बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा माह के अन्तिम रविवार को किए जा रहे मन की बात कार्यक्रम के 103 वें एपिसोड को जिले के भाजपाइयों ने विभिन्न बूथों पर बड़ी संख्या में सुना। विगत दिनों मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों के साथ जूम ऐप पर मीटिंग कर अन्तिम रूप दिया था।

          मन की बात कार्यक्रम को जिले में रहकर क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने अकबरपुर नगर मण्डल के बूथ संख्या 108 जी के जेटली इण्टर कालेज में जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,विजय भुर्जी,राजकुमार सेठ,संजय तिवारी, प्रिंस पाठक आदि कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के बाद कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री ने छोटे शहरों के युवाओं की खेल में भारी संख्या में भाग लेने,दिव्यांग लेखकों,एन डी आर एफ की आपदाओं में बेहतरीन प्रदर्शन,देश भर में बारिश की बाढ़ से जन धन हानि और परेशानी की चर्चा किया।कहा कि सभी ने मिलकर परेशानियों का सामना किया।उन्होंने डेढ़ लाख किलो ग्राम ड्रग्स की खेती को नष्ट किए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि देश की भावी पीढ़ी को नशा से बचाना है।नशा मुक्ति अभियान से जुड़े लोगों की सराहना किया।स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा झंडा फहराने का अनुरोध करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों को हमेशा याद रखना चाहिए।

       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कुर्की मण्डल के बूथ संख्या 134 राजेपुर धावां में रमेश यादव,मान सिंह,हितेंद्र सिंह,शशि द्विवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री जी ने  मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हमारे पर्व और परम्परायें हमे गतिशील बनाते हैं।सावन का महीना का मतलब आनंद और उल्लास है।उत्तर प्रदेश ने 30 करोड़ वृक्षारोपण एक दिन में कर रिकार्ड बनाया है।भारत की खासियत सबको अपनाना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका ने भारत को 2500 वर्ष पुरानी एक हजार कलाकृतियां लौटाई है,जिसमें टेरा कोटा,मेटल और लकड़ी से बनी 11वीं शताब्दी से भी संबंधित हैं। लैटाए कलाकृतियों में भगवान गणेश की एक हजार वर्ष पुरानी प्रतिमा शामिल है। कहा कि अमेरिका के दो लोग बाबा अमर नाथ की यात्रा पर भारत आए।

           मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर राना रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,रफत एजाज,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह सुरेश कन्नौजिया दिलीप पटेल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,रिंकल सिंह, रामकिशोर राजभर,आकाश वर्मा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments