Monday, September 23, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथों पर सामूहिक रुप से भाजपाईयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की...

बूथों पर सामूहिक रुप से भाजपाईयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

अयोध्या। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जनपद के सभी बूथों पर सामूहिक रुप से कार्यकर्ताओं ने सुना। भाजपा की राज्यसभा सांसद व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय, राज्यसभा सांसद मनोज राजोरिया अभिराम दास वार्ड के बूथ संख्या 194 पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ कार्यक्रम में लाईव प्रसारण में सम्मलित हुए। इसके साथ में चांदपुर हरवंश वार्ड पुरुषोत्तमनगर 246 में सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, बूथ नम्बर 147 प्राथमिक विद्यालय खुर्दाबाद में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय/बूथों पर मन की बात सुनी गयी।
इन आयोजनों के दौरान राज्यसभा सांसद व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय ने कहा कि मन की बात की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रनिमार्ण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्यसभा सांसद मनोज राजोरिया ने कहा कि देश हित के अभियानों को गति प्रदान करने के साथ राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने मनन व चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है। यह जनता की सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि मनकी बात को मिल रहा ऐतिहासिक समर्थन शक्तिशाली और निर्णायक नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। इससे नागरिकों से प्रधानमंत्री की सीधी बात होती है तथा उनका मार्गदर्शन होता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवेदनशील, दूरदर्शी व सशक्त नेता की छवि जनजन तक पहुंची है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कई समाजिक अभियानों को गति प्रदान की है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को पूरे देश में अपार समर्थन मिला है।
अभिरामदास वार्ड में मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, महानगर उपाध्यक्ष डा राकेश मणि त्रिपाठी, दुर्गा पाण्डेय, रामजस मांझी, घनश्याम अग्रहरि तथा अन्य जगहों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments