Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, राममंदिर आंदोलन...

बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, राममंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका को किया नमन

0

अयोध्या। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेता बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। वे जन-जन के सच्चे नेता थे। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अयोध्या आंदोलन से जुड़े भावनाओं को समझते हुए समाज और आस्था की रक्षा की। आज जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है, तो उसमें कल्याण सिंह जी के योगदान को सदैव नमन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन कार्यकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबूजी के आदर्शों पर चलकर संगठन और राष्ट्रहित में सतत कार्य करते रहें।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, गिरीश पांडे डिप्पुल, करुणाकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह , मुन्ना सिंह, सुनील शास्त्री, के.के. दुबे, कुलदीप पांडे, पवन चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version