Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचुनाव को लेकर भाजपा संगठन एक्टिव, प्रदेश प्रभारी ने तैयार की ऐतिहासिक...

चुनाव को लेकर भाजपा संगठन एक्टिव, प्रदेश प्रभारी ने तैयार की ऐतिहासिक जीत की रणनीति

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में महापौर व पार्षदों के चुनाव को लेकर भाजपा संगठन एक्टिव मोड पर आ गया है। शुक्रवार की सुबह भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने चुनाव में ऐतिहासिक विजय की रणनीति संगठन की बैठकों में तैयार की। सुबह सात बजे उन्होने करिअप्पा मंडल की बैठक सिविल लाईन स्थित पार्टी कार्यालय इसके उपरान्त देवकाली मंडल की बैठक पंचशील होटल में, अयोध्या मंडल की बैठक तीन कलश तिवारी मंदिर में लिया। बैठक में सभी मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर प्रमुख, वार्ड अध्यक्ष, प्रभारी व संयोजक व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। तीनों बैठकों में भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहे।
बैठकों में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा का कोई भी पदाधिकारी सुबह चाय अपने घर पर नहीं पियेगा। यह चाय चौराहे पर अपनी टीम के साथ बैठक पी जायेगी। इस दौरान चुनाव को लेकर चर्चा करनी है तथा जनता की राय भी लेनी है। हर बूथ सर्वस्पर्शी होना चाहिए। चुनाव में बूथ तथा पन्ना प्रमुखां की बड़ी भूमिका है। सभी पन्ना प्रमुखों का सक्रिय होना अति आवश्यक है। पन्ना प्रमुख रोज अपने पेज में मौजूद मतदाताओं से रोजाना सम्पर्क व संवाद करके उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। रोजाना इनकी बैठक लेकर दिन भर की समीक्षा की जाय। इसके साथ में रोजाना वार्ड की बैठकें करके अगले दिन की रणनीति बनायी जाय। भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी को अपने बूथ को जिताने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए बूथ की बैठकों व जनसम्पर्क में शामिल होना चाहिए। तीन दिन के भीतर हर घर में अपनी पहुंच बनानी होगी। जनसम्पर्क की टीम में महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मलित करना है। पदाधिकारियों को सामूहिक रुप से वार्ड में भ्रमण करना है।
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में हमें हर बूथ पर विजय के लक्ष्य को लेकर चलना है। इसकी निरंतर समीक्षा तथा एक बेहतर रणनीति को लेकर सभी को चलना है। यह चुनाव भाजपा ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रही है। इस अवसर पर नगर निगम सह प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी, नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी उपस्थित रहे। मंडलों की बैठकों में अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों ने की। जिसमें करिअप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, देवकाली मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, अयोध्या मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य की उपस्थिति रही।
भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में आज अपना पार्टी का सिम्बल प्राप्त किया। इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments