Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वैदिक मंत्रोचार के बीच हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, बैठक में बनी...

वैदिक मंत्रोचार के बीच हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, बैठक में बनी चुनावी रणनीति

0

अयोध्या। वैदिक मंत्रोचार के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी के सिविल लाईन स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद चुनाव को लेकर सेक्टर व वार्ड के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें चुनावी रणनीति पर विचार किया गया।



प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत के सिद्धान्त को लेकर चुनाव में जाना है। इसके लिए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को घर घर जाना होगा। विजय अभियान को लेकर समय का भी सही तरीके से उपयोग करना है। सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। गरीबों का सपना पूरा हुआ है। इस कारण से देश के गरीब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना मसीहा मानते है।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए सरकार ने अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रदान किया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार योजनाओं ने अयोध्या के विकास हेतु हजारों करोड़ की योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। अयोध्या स्वच्छ रहे, सुन्दर रहे तथा अपने आध्यात्मिक व पौराणिक गौरव को प्राप्त करे इसके लिए महापौर व सभी सीटों पर पार्षदों की विजय आवश्यक है। भाजपा के सभी पदाधिकारी सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और तेज कर दें।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। पदाधिकारी रोजाना जनसम्पर्क के माध्यम से लोगो से मिले तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी दे।

प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में परिवर्तित होने वाली है। जिसको लेकर आम जनता में उत्साह है। चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रही है।

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव में मेहनत करें। हमें महापौर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का लक्ष्य के साथ सभी पार्षद का चुनाव भी जीतना है। जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि बूथ तथा पन्ना प्रमुखों पर चुनाव में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। रामनगरी अपने त्रेतायुगकालीन वैभव को प्राप्त करने वाली है।

संचालन नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, शक्ति सिंह, अभय सिंह, जितेन्द्र दूबे , गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, सत्य प्रकाश वर्मा, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, सुप्रीत कपूर, रामनाथ जायसवाल नीरज श्रीवास्तव रिंकू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version