◆ बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और लाभार्थियों से सीधा संवाद करने पर जोर
अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में शनिवार को जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव ने किया।
बैठक में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अंबेडकरनगर के एमएलसी चुनाव जिला प्रवासी अवधेश पांडेय बादल ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अधिकतम मत दिलाने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने चुनाव के संयोजक और सहसंयोजकों के साथ मतदान स्थलों पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अकबरपुर विधानसभा के प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय ने वरिष्ठ नेताओं और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, टांडा विधानसभा के प्रभारी शोभानाथ वर्मा ने पदाधिकारियों को लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करने और बूथ संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह, जिला मंत्री विनय पांडेय, अंजू पांडेय, अभिषेक निषाद, शिवपूजन राजभर, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, अमित सिंह, पूर्व जिला मंत्री संजय सिंह, रमेश गुप्ता, गया प्रसाद वर्मा, आदर्श चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश, रणजय सिंह, अंकित अग्रहरि और शिक्षक एमएलसी चुनाव के संयोजक संजय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।