Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ मनाया गया भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता...

सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ मनाया गया भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता का जन्मदिन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील

0

अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की पहुंचने की अपील एवं सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा एमएलसी निवर्तमान प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने भाजपा एमएलसी व वैश्य समाज के नेता अनूप गुप्ता के जन्म दिवस अवसर पर 6 अगस्त की सुबह किछौछा स्थित कैंप कार्यालय पर हवन,वृक्षारोपण एवं केक काटते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।तत्पश्चात बसखारी सीएससी पहुंचकर मरीजों में फल वितरण किया और जिला मुख्यालय पर स्थित बुद्धा आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि 7 अगस्त को जनपद में गोविंद बाबा साहब की तपोस्थली पर पूजनीय संत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन होने जा रहा है। जिसमें जनपद एवं जनपद की सीमा से सटे आजमगढ़ की जनता को सौगात मिलने की उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए भाजपा एमएलसी के जन्मदिन को संस्कार,सेवा और समर्पण के रूप में मनाने की बात कही। इस दौरान जिला महामंत्री सुरेश कनोजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रूद्रप्रसाद उपाध्याय, व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर, अनुराग पांडे, चंद्रभान गुप्ता, अमित कुमार रंजन एडवोकेट, विनोद गुप्ता, सागर निषाद, मोनू निषाद, गगन मौर्य ,रोशन लाल निषाद, दिनेश निषाद ,अभिषेक उपाध्याय, पवन मधेशिया,राम आधार यादव,प्रतीक उपाध्याय,मयाराम, सुभाष निषाद, पवन जायसवाल, सूरज सोनी ,अभिषेक गुप्ता ,पवन अग्रहरि सहित सैकड़ो लोग मौजूद हैं। इस दौरान संगठन की मासिक बैठक भी संपन्न की गई। जिसमें संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा एवं तिरंगा यात्रा पर चर्चा भी की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version