Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा विधायक धर्मराज निषाद ने सड़क का किया शिलान्यास

भाजपा विधायक धर्मराज निषाद ने सड़क का किया शिलान्यास


अंबेडकर नगर। विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत पाती में सोमवार को भाजपा विधायक धर्मराज निषाद ने पंचायत भवन से अनिल सिंह के घर तक बनने वाली 290 मीटर सड़क का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिलान्यास के दौरान विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगी और क्षेत्र के विकास में एक और मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर अनिल सिंह, लालमणि पांडे, अनिल वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, अनुराग सिंह, दीपू वर्मा, सुनील वर्मा, पिंकू सिंह, इंदल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपूर्वबा रघुवंशी ने निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी दी और शीघ्र निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments